by admin on | Sep 12, 2024 05:42 AM
अम्बिकापुर -: शराब पीकर शाला आने वाले शिक्षक के वायरल वीडियो पर तत्काल कलेक्टर विलास भोसकर ने संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। कार्यवाही के क्रम में सहायक शिक्षक एलबी पौलुस तिर्की को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पर वायरल वीडियो की प्रारंभिक पड़ताल कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लखनपुर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रतिवेदन में पुष्टि करते हुए अवगत कराया गया कि प्राथमिक शाला लब्जी में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. पौलुस तिर्की शराब पीकर शाला आये थे। उक्त शिक्षक ने स्वयं भी शराब सेवन करना स्वीकार किया है। उक्त सहायक शिक्षक का यह कृत्य अत्यंत अशिष्ट तथा अशोभनीय है, जो कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करता है, छग सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 तथा नियम-23 का स्पष्ट उल्लंघन और छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत शास्ति योग्य है।
इस कड़ी में सहायक शिक्षक एल.बी.प्रा शा लब्जी विकासखण्ड लखनपुर की सेवाएं छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News