by admin on | Sep 11, 2024 11:57 AM
अम्बिकापुर :- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समक्ष सरगुजा की सुनीता दास को वक्तव्य का मौका मिला तो वहीं राज्य स्तरीय उल्लास मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों साक्षरता कार्यक्रम में शामिल रही सरगुजा जिले से स्वयंसेवी शिक्षक श्रुति तिवारी और प्रतिमा सिंह सम्मानित हुई।
कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले से प्रभारी अधिकारी के रूप में सुनिता दास, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के स्वयंसेवी शिक्षक विष्णु कुमार, विवेक यादव एवं अम्बिकापुर विकासखण्ड से नवसाक्षर चमकीला दास एवं लीलावती पैकरा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि के रूप में सुनिता दास को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति धनखड़ के समक्ष वक्तव्य का मौका मिला, जिसमें उन्होंने साक्षरता कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये। दास ने इस सुनहरे अवसर हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेला कार्यक्रम में सरगुजा जिले की टीएलएम एफएलएन सामग्री से संबंधित स्टॉल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने किया।
सरगुजा संभाग के स्टॉल प्रभारी व प्रस्तुतकर्ता गिरीश गुप्ता, डीपीओ साक्षरता ने बताया कि अतिथियों को स्टॉल से संबंधित जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय उल्लास मेला में सरगुजा जिले की स्वयंसेवी शिक्षक श्रुति तिवारी, शासकीय कन्या उ.मा.वि. व संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की छात्रा व स्वयंसेवी शिक्षक प्रतिमा सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वक्तव्य का अवसर भी मिला।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News