by admin on | Sep 11, 2024 11:44 AM
अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत मंगलवार को विशेष ट्रेन के जरिए अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में रवाना हुए। अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विशेष ट्रेन से सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों के कुल 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को प्रशासन की मदद से आसानी से अयोध्या धाम जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अम्बिकापुर के सीतापुर के देवनारायण गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सौजन्य से आज वे और उनकी पत्नी प्रभु रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है, उन्होंने इस अवसर के लिए शासन का धन्यवाद किया।
अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र से जा रहे श्रद्धालुओं के दल के सदस्य ने बताया कि पहली बार हम सब एक साथ जा रहें हैं, इसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हृदय से आभारी हैं। वहीं श्रद्धालु अशोक जायसवाल ने कहा है कि यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमें शासन की रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News