by admin on | Sep 9, 2024 02:00 PM
सरगुजा: सरगुजा में रविवार को एलुमिना रीफायनरी में बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में कोयला बंकर गिरने से 8-9 मजदूर दब गए. इनमें से कुछ मजदूरों को बाहर निकाला गया है. हादसे में 4 मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं घायल मजदूरों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।
कई मजदूरों की हालत गंभीर: जानकारी के मुताबिक एलुमिना रीफायनरी में सुबह 11 बजे कोयला लोड हॉपर नीचे गिर गया. हॉपर से ब्रायलर तक कोयला ले जाने वाली बेल्ट भी फ्रेम सहित नीचे गिर गई. हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे 8 से 9 मजदूर हॉपर और कोयले में दब गए. इसके बाद प्लांट में अफरा तफरी मच गई. 8-9 मजदूरों के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है. दोपहर 12.30 बजे तक पांच मजदूरों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया. हॉपर के नीचे अभी भी चार मजदूरों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है. इनमें कुछ की हालत गंभीर है।
ओवरलोड के कारण हुआ हादसा: इधर, घटना की सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कंपनी के प्लांट में हाइड्रा और जेसीबी मंगाकर और गैस कटर से लोहे को काटकर मलवा हटाया जा रहा है. वहीं, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने विरोध जताया है. जानकारी के मुताबिक कोयला लोड जो हॉपर गिरा है, उसमें पहले भूसा भरा जाता था. भूसे से प्लांट का ब्रायलर चलता था. 1 सितंबर से इस हॉपर में कोयला डाला जाने लगा. कोयले से ब्वॉयलर चलाया जा रहा था. हॉपर भूसा भरने की क्षमता के हिसाब से बनाया गया था, जबकि कोयला भरे जाने से हॉपर ओवरलोड हो गया और ये हादसा हुआ.
विधायक पहुंचे मौके पर: इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज भी मौके पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, " हादसे में घायल लोगों की मदद करने के उद्देश्य से पहुंचे हैं. मैं कोई टेक्निकल व्यक्ति तो नहीं हूं कि ये समझ सकूं कि क्या लापरवाही थी? कांग्रेस की सरकार में इसे शुरू किया गया था? क्या नियम शर्ते हैं? उन्हें देखना होगा, ये जरूर है कि देखने पर पता चलता है कि बाकी की फैक्ट्रियों में जैसी सुरक्षा व्यवस्था दिखती है वैसा यहां कुछ भी नही है. ना ही इंजीनियर है. ना ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति है. जो कुछ बता सके. इसकी जांच होगी और अगर गलतियां पाई गई तो कार्रवाई भी होगी."
मृतकों का नाम:
घायलों के नाम:
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News