by admin on | Sep 8, 2024 07:48 AM
अंबिकापुर -: चाचा की हत्या की मंशा से प्राणघातक हमला करने वाले भतीजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरफ्तार किया। घायल चाचा की मौत भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि हत्या की नीयत से उसने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। चाचा द्वारा अकारण गंभीर आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इससे से वह नाराज था। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में 12 अगस्त को बलवंत दास पर उसी के भतीजे करम दास ने पीछे से टांगी से वार कर दिया था। घटना के बाद भतीजा भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बलवंत दास को अंबिकापुर मेडिकल कालेज से चिकित्सकों ने रायपुर रिफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।इधर पुलिस लगातार आरोपित की खोजबीन कर रही थी। आरोपित करम दास द्वारा न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा और उसका मकान -अगल बगल में ही हैं। घटना दिनांक को वह अपने खेत से काम कर घर वापस आया था। इसी दौरान बलवंत दास उसके घर के बाहर पहुंचा। पौधा उखाड़ देने की बात को लेकर भतीजे के साथ गाली - गलौज करने लगा था तब भतीजा अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर गाली - गलौज करने के बाद चाचा बलवंत दास चला गया था।पहले भी चाचा द्वारा आरोपित पर चोरी का आरोप लगाया गया था।
इससे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर बलवंत दास को खोजने भतीजा खेत तरफ गया था। चाचा को खेत तरफ जाता देखकर मौक़े पर जाकर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News