by admin on | Sep 8, 2024 07:36 AM
जशपुर - : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक बच्चे ने मामूली सी बात पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। जिसके बाद बच्चे ने ख़ुदकुशी कर ली। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार जशपुर के पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीरके खोमारापाठ गांव में एक 12 वर्षीय बालक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बालक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था. मृतक छात्र मुकेश घर के अंदर एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेला सोया था. सुबह जब बालक नहीं उठा तो परिजनाें ने उसे आवाज लगाया उसके बाद भी कमरे का दरवाजा उसने नहीं खोला. जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो बालक फांसी पर लटका हुआ पाया गया. बालक कमरे के ही खिड़की में लगे लाेहे की रॉड से फंदे पर लटका मिला. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मामले में परिजनों से पता चला है कि मृतक बालक काे कुछ दिन पहले उसके पिताजी ने तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे बालक नराज था. फिलहाल बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी पंडरापाठ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News