by admin on | Sep 7, 2024 05:30 AM
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है.जिससे आम जन प्रभावित हो रहे हैं. बारिश के कारण की तरह की परेशानियां सामने आ रहीं हैं अंबिकापुर शहर में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. आबादी वाले क्षेत्र में लोग तेज करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए.लेकिन दुख की बात ये है कि करंट की वजह से दो गौवंश की मौत हो गई.गुरुवार शाम को जैसे ही तेज बरिश शुरू हुई अंबिकापुर महामाया रोड में समलाया मंदिर के पास बिजली का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा. इस तार की चपेट में दो गाय आ गईं।
बिजली व्यवस्था पर पड़ा असर : गरज चमक के साथ हुई बारिश का असर शहर की विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा है. बारिश के दौरान गाज गिरने से कई स्थानों पर विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई. बीती रात महामाया सब स्टेशन में आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया. जिसके बाद महामाया सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई वाले क्षेत्रों में अंधेरा हो गया. विद्युत विभाग की टीम रातभर सुधार के लिए कार्य करती रही. इस बीच सुबह मेडिकल कॉलेज से लेकर पर्पल आर्चिड के बीच अलग अलग स्थानों पर फाल्ट खोजकर बनाया गया।
इंसुलेटर फटने से हुआ हादसा : ज्यादातर स्थानों पर इंसुलेटर फटने के कारण सप्लाई बाधित हुई. गुरुवार की शाम तेज चमक के साथ चिलम चौक पर इंसुलेटर फट गया और हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा. तार टूटने से नीचे मौजूद दो गाय करेंट की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 10 बजे तक विद्युत व्यवस्था बहाल की।
निचली बस्तियों में भरा पानी : सरगुजा में हुई आफत की बारिश ने शहर की निचली बस्तियों को जलमग्न कर दिया. शहर के वार्डों में भारी जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई. सड़कें पानी में डूब गई. इस बीच शहर के घुटरापारा में जल जमाव के कारण गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया. लोगों के घरों के अंदर घुटने से ऊपर पानी भर गया जबकि सड़कों पर लोगों के बाइक और स्कूटी तक डूब गए. मोहल्ले में पानी के कारण गैस सिलेंडर और अन्य सामान तैरते नजर आए. रिहायशी क्षेत्र में पानी भरने के बाद लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.निगम की टीम ने सूचना मिलने के बाद जल निकासी की व्यवस्था की।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News