by admin on | Sep 7, 2024 05:27 AM
सरगुजा : जिले के सीतापुर के बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा का शव बरामद हुआ है. जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाट के लुरैना में बनाए जा रहे फाउंडेशन के नीचे संदीप का शव मिला है.इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 आरोपियों को नामजद किया है.जिसमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है मामला ?: बेलजोरा के रहने वाले संदीप लकड़ा 7 जून से लापता था. जिसकी शिकायत थाने में पत्नी परिजनों के साथ दर्ज कराने गई थी.लेकिन पुलिस ने टालमटोल करते हुए मामला दर्ज नहीं किया था. इसके बाद परिजनों ने आदिवासी समाज के साथ थाने का देर रात तक घेराव किया था.इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. जिसका आरोप परिजनों और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने लगाए हैं।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने दी सफाई: घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामकुमार टोप्पो भी पहुंचे. बीजेपी विधायक से जब पूछा गया कि पीड़ित परिवार जब मदद मांगने आया था तो आपने उनकी बात नहीं सुनी. मीडिया के सवाल पर बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि ' मैंने कभी भी मिलने आए लोगों को बिना मदद के नहीं भेजा. मेरे ऊपर जो भी आरोप है वो बिल्कुल गलत है. राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाया जा रहा है'।
मृतक के साथियों ने बताई सच्चाई : आपको बता दें कि इस पूरी घटना की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फरार हैं. सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने इस पूरे मामले को लेकर मृतक के मोबाइल की जांच की तो पाया कि मोबाइल का लोकेशन मुम्बई है. जिसमें पुलिस को भी खोजने में परेशानी हो रही थी. लेकिन निर्माण में काम करवा रहे चार लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले में साइबर सेल की अहम भूमिका बताई जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News