by admin on | Sep 7, 2024 05:10 AM
रायगढ़ :- बात की जाए रायगढ़ नगर निगम की तो रायगढ़ नगर निगम हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, अपने विवादों को लेकर। ताजा मामला यह है कि बगैर किसी सूचना और नोटिस के निगम द्वारा आज बुलडोजर चलाकर एक बुजुर्ग महिला के आशियाने को तोड़ दिया गया। निगम की कार्यप्रणाली समझ से परे है। एक ओर जहां व्यापारियों को कब्जा हटाने के लिए महीनो की मोहलत दी जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग कमजोर महिला के जगह पर अचानक बुलडोजर चला दिया जाता है।
रायगढ़ नगर निगम की कार्यप्रणाली लोगों की समझ से परे है। नगर निगम अलग-अलग जगह अलग-अलग नियम कानून लागू करता है। कल नगर निगम को संजय कंपलेक्स की दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर निगम की टीम वहां जाकर व्यवसाईयों को एक महीने की मोहलत देती है। पर वहीं दूसरी तरफ गणेश तालाब के पास एक बुजुर्ग महिला जिसका 50 साल से उसे जगह पर कब्जा रहा है, उसे बिना नोटिस बिना सूचना दिए अचानक बुलडोजर लाकर तोड़ दिया जाता है। उस बुजुर्ग महिला की कही भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस गंभीर मामले को लेकर जब हमने निगम आयुक्त से बात की तो उनका कहना है कि, वह जमीन गणेश तालाब के पार्किंग की जगह है। जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है।
पर सवाल यह उठता है कि निगम की कार्रवाई जगह – जगह अलग – अलग की जाती है। शहर के बीच प्रमुख रास्तों में अवैध कब्जों की भरमार है, जिससे मुख्य सड़क गली के रूप में तब्दील हो चुकी है, पर निगम के अधिकारियों की हिम्मत नहीं उस और कार्रवाई करने की। जितनी तत्परता निगम गरीबों के आशियानों को तोड़ने में दिखती है, अगर उससे थोड़ी बहुत भी तत्परता अन्य बड़े व्यापारियों पर भी दिखाएं, तो शहर की बात ही कुछ और हो जाए। पर नहीं हमेशा नियम कानून गरीबों पर ही लागू होते हैं। हालांकि इस मामले में जब हमने बुजुर्ग महिला से बात की तो उनका कहना था कि वह अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास भी जाएगी। अब देखना लाजमी होगा कि भविष्य में उच्च अधिकारी इस गंभीर मसले पर क्या कदम उठाते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News