by admin on | Sep 7, 2024 05:01 AM
अम्बिकापुर :- गौ हत्या पर प्रतिबंध के बावजूद, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम बेलजोरा में गौ हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव का माहौल गरमा दिया है। ग्रामीणों ने बछड़े की नृशंस हत्या करने के बाद गाय को भी मारकर उसका मांस खा लिया। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना 30 अगस्त की है, जब बेलजोरा गांव के निवासी बहाल राम ने 1700 रुपये में एक गाय और उसका बछड़ा खरीदा था। बाद में दुर्जन उरांव और उसके साथियों ने बहाल राम से गाय और बछड़ा खरीदकर, उन्हें बांध के पास ले जाकर बेरहमी से मार डाला। आरोपियों ने पहले बछड़े की हत्या की और उसकी लाश को बांध में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब बछड़े की लाश पानी में तैरती नजर आई, तब गांव में इस क्रूर घटना का खुलासा हुआ। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर दुर्जन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाय की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके अनुसार इस कृत्य में 12 से 15 लोग शामिल थे, जिन्होंने गाय को मारने के बाद उसका मांस बांट लिया था।
इस खुलासे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से गांव का सौहार्द्र और भाईचारा प्रभावित होता है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्जन उरांव व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नंदलाल और संतोष नामक अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल, इस मामले के बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
थाना प्रभारी आर.भगत ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष की तलाश जारी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 325 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4,10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News