by admin on | Sep 6, 2024 07:29 PM
ड्यूटी रजिस्टार को चेक करते ही संयुक्त संचालक ने गायब रहने वाले कर्मचारियों को दे डाली चेतावनी...
बलरामपुर रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की कोशिश जिले में लगातार जारी है इसी क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे. जहां राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी उनके द्वारा किया गया । ड्यूटी रजिस्टर को चेक करने के बाद जो लोग ड्यूटी से नदारत मिले उनके लिए सख्त चेतावनी भी जारी तत्काल कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने कहा कि 'इनको नोटिस जारी कर गायब रहने का जवाब पूछा जाए'.
संयुक्त संचालक ने जिला अस्पताल का भी दौरा किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओ.पी.डी. और वेटिंग रुम में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी मरीजों को मिले इसके लिए पोस्टर लगाने के निर्देश दिए. अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी. ब्लड बैंक, मातृ शिशु अस्पताल और आई.पी.डी. विभाग को भी देखा. संयुक्त संचालक ने कहा कि 'जिला अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारी और डॉक्टर समय पर अस्पताल आएं जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी: संयुक्त संचालक अनिल कुमार शुक्ला ने सरकार के तरफ से चलाए जा रहे सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की. अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि 'सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए.
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News