by admin on | Sep 6, 2024 07:16 PM
?️क्या शिक्षक सम्मान की सूची में हो गया बड़ा खेल..!
?️सम्मान के लिए शिक्षकों की सूची बनाने में किसने किया खेल..!
?️विभाग में प्रमोशन, ट्रांसफर व संलग्नीकरण का खेल तो सबने देखा होगा लेकिन अब क्या शिक्षकों के सम्मान देने में भी चल रहा बड़ा खेल...
जांजगीर -चांपा। छत्तीसगढ़ का जिला शिक्षा विभाग कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहा है. विभाग में प्रमोशन, ट्रांसफर, प्रतिनियुक्ति, स्कूलों की मान्यता को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आ चुका है. बावजूद कुछ विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां हर काम के लिए बोली लगती है और लगता है शिक्षा विभाग में भी है बोली लग चुकी है. हाल ही में राज्य खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन संपन्न हुआ. इस आयोजन में भी कई बाते सामने आई थी जिसको लेकर खेल अधिकारी को नोटिस भी जारी हुआ था। अब फिर से एक नया विवाद खड़ा हो गया है 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट एवं नवाचार शिक्षकों का सम्मान करने के लिए आवेदन मांगे थे. लेकिन समय पर पर्याप्त आवेदन नहीं आ पाए. और दूसरा दिन सम्मान समारोह का आयोजन होना था तब यहां के अधिकारी एवं कर्मचारी आनन फानन में चयनित शिक्षकों का लिस्ट जारी कर दिया।
जिसमें कई शिक्षक एवं शिक्षिका ऐसे हैं जो हमेशा विवादों में रहे हैं, या जिनके खिलाफ वेतन कटौती की कार्यवाही हुई है, या उनके खिलाफ कई बार कार्रवाई के रूप में कारण बताओं नोटिस भी जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों को शिक्षा विभाग सम्मान करने जा रही है जिसके चलते अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।
विभाग के कुछ लोगों की शिकायत है कि शिक्षा विभाग में जो मेहनत कर नवाचार कर रहे है उन उत्कृष्ट शिक्षकों को अनदेखा कर विवादित शिक्षकों को सम्मानित करने जा रहा हैं। विभाग के पास समय सीमा पर न ही आवेदन आए, नहीं किसी प्रकार की चयन समिति बनी आनन फानन में पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का लिस्ट जारी कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने 27 शिक्षकों को चयनित कर जिला स्तरीय, विकास खंड स्तरीय अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही हैं। जिसमें जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार, विकासखंड स्तर शिक्षादूत एवं प्राथमिक शाला उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार सहित पूर्व माध्यमिक शाला पुरस्कार शामिल है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News