by admin on | Sep 6, 2024 08:07 AM
अम्बिकापुर -: शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रशासन ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में दबिश दी। दबिश के दौरान जाँच में पतंजलि सेवा केंद्र के आड़ में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा फर्जी तरीके से क्लिनिक संचालित करना पाया गया। इस दौरान वहां भारी मात्रा में पर्ची पर दी जाने वाली दवाईयां अवैध रूप से रखी पाई गई। जिसे प्रतिबंध के बावजूद झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के इलाज के दौरान उपयोग में लाता था। प्रशासन द्वारा जांच के बाद अवैध रूप से संचालित क्लिनिक से जब्त सारी अंग्रेजी दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया है। बता दें कि विकासखंड मैनपाट के तराई गांव राजापुर में सड़क किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान प्रशासन की नजर वहाँ संचालित झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लिनिक पर पड़ी। जहाँ झोलाछाप बंगाली डॉक्टर पंकज विश्वास आ० सुबन विश्वास वर्षों से शासकीय भूमि पर घर बनाकर अवैध रूप से काबिज था। जहाँ वो बिना एमबीबीएस की डिग्री के पतंजलि सेवा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से फर्जी क्लिनिक संचालित कर रहा था।
दबिश के बाद जांच में प्रशासन को झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई वैध दस्तावेज नही मिले। झोलाछाप डॉक्टर के पास न एमबीबीएस की डिग्री थी और न ही क्लिनिक संचालन का कोई वैध दस्तावेज था।विगत कई सालों से वो सरकारी अमले के नाक के नीचे नर्सिंग होम एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर रहा था। जाँच के दौरान क्लिनिक में वो दवाइयां भी भारी मात्रा में पाई गई। जो रजिस्टर्ड डॉक्टर के पर्ची के बिना बेचने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके अलावा हाल ही में सरकार द्वारा प्रतिबंध कई सारी दवाइयां भी भारी मात्रा में वहाँ पाई गई। जिसे झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से मरीजों के इलाज में उपयोग करता था। प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक में पाई गई सारी दवाइयों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के प्रैक्टिस पर रोक लगाते हुए जब्त सारी दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप डॉक्टरो द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक ड्रग्स के नशे का है मुख्य केंद्र
केंद्र सरकार द्वारा लागू नर्सिंग होम एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक ड्रग्स के नशे का मुख्य केंद्र बन गया है। झोलाछाप बंगाली डॉक्टर बिना डॉक्टर की डिग्री और बिना अनुमति के इलाज एवं क्लिनिक का संचालन बेखौफ होकर कर रहे है। जहाँ ये सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां भी रखते है। जिसमें खाँसी का सिरप नशे की गोली इंजेक्शन जैसी दवाइयां होती है। जिसे ये नशे के आदि युवाओं को कई गुना ज्यादा दामों पर बेचते है।
ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अवैध क्लिनिक पर नशे की ये सारी दवाइयां युवाओं को बड़ी आसानी से मिल जाती है। जिसकी वजह से ग्रामीण समेत शहरी युवा भी झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक से नशे की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में प्राप्त कर लेते है। इससे दोनों का काम आसान हो जाता है। एक को मुँह माँगा पैसा मिल जाता है वही दूसरे को पर्याप्त मात्रा में नशे का खुराक।
इस संबंध में नायब तहसीलदार मैनपाट कृष्णा कंवर ने बताया झोलाछाप डॉक्टर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से घर बनाकर सालो से परिवार समेत निवासरत है। जहाँ वो पतंजलि सेवा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कर रहा था। दबिश के बाद वहाँ से जब्त अंग्रेजी दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दी गई है। वही क्लिनिक वाले घर को परिवार की वजह से सील नही किया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News