by admin on | Sep 6, 2024 08:02 AM
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के हाई प्रोफाइल अक्षत अग्रवाल मर्डर केस में आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके साथ ही लाई डिटेक्ट व ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए भी कोर्ट ने अनुमति दी है। बता दें कि 20 अगस्त को अक्षत अग्रवाल के हत्या के बाद पुलिस नें एक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ ने आरोपी संजीव मंडल ने बताया था कि अक्षत अग्रवाल ने ही उसे खुद को मारने की सुपारी दी थी। जिसके एवज में उसने पचास हजार कैस और सोनें की चैन ली थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि अक्षत खुद का मर्डर करवाने के लिए अपने साथ पिस्टल भी लेकर आया था।
अक्षत के सीने में मारी थी तीन गोलियां
जिसके बाद संजीव ने अक्षत के सीने में तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार होकर अपने घर आ गया था। पुलिस नें आरोपी को जेल भेज दिया था और उसके बाद तीन दिनों का रिमांड लेकर उससे फिर से पूछताछ की गई थी। पुलिस ने आरोपी संजीव मंडल से कई बार पूछताछ की थी और आरोपी ने हर बार उसे एक ही जवाब दिया।
पुलिस ने कोर्ट में लगाई थी याचिका
आखिर अक्षत अग्रवाल क्यों अपने आप को मरवाने के लिये सुपारी देगा? ये सवाल पुलिस के लिये भी पहेली बना हुआ है। पुलिस नें सारी सच्चाई जानने के लिये कोर्ट में नार्को टेस्ट और लाई डिटेक्ट सहित ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिये आवेदन दिया था। जहां से कोर्ट ने ये सारे टेस्ट कराने के लिये मंजूरी दे दी है।
जिले में पहली बार सामने आया है ऐसा मामला
गौरतलब है कि अक्षत मर्डर केस एक गुत्थी बनता जा रहा है। सरगुजा संभाग का ये पहला ऐसा मामला है जिसको लेकर पुलिस आरोपी का टेस्ट कराएगी। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि अक्षत की हत्याकांड का पूरा सच जानने के लिए कोर्ट में नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट व लाई डिटेक्ट टेस्ट कराने हमने आवेदन किया था। कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। नार्को टेस्ट तो छत्तीसगढ़ में ही हो जाएगा, लेकिन ब्रेन मैपिंग टेस्ट व लाई डिटेक्ट टेस्ट के लिए आरोपी को गुजरात के गांधीनगर स्थित एफएसएल ले जाया जाएगा। फिलहाल टेस्ट के लिए डेट तय नहीं की गई है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News