by admin on | Sep 6, 2024 07:55 AM
जशपुर -: जशपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. उन्होंने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार में लिया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 3 किलोग्राम गांजा सहित नगदी बरामद किए गए हैं। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को बीते दिनांक की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 MT 1974 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर दुलदुला से परिवहन कर बिक्री करने हेतु कुनकुरी की ओर लेकर आ रहे हैं।
इस सूचना पर थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा तत्काल टीम बनाकर नाकेबंदी की गई, नाकाबंदी के दौरान प्रातः में लगभग 04ः00 बजे मोटर सायकल में दो व्यक्ति आते दिखे जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोक कर पकड़ा गया जो पूछताछ में नाम नंदकिशोर एवं अशोक यादव निवासी दुलदुला क्षेत्र के होना बताएं गाड़ी के पीछे बैठा अशोक यादव प्लास्टिक बोरी में कुछ रखा था। पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उनके वाहन बोरी में रखे सामान एवं शरीर की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से बोरी के अंदर रखा तीन बड़े प्लास्टिक पन्नी से पैक पैकेट जिसमें करीब 03 किलो गांजा तथा 1295 रू. नगदी, दो मोबाइल सेट बरामद हुआ, बरामद गांजा 3 किलो कीमती 30 हजार रू. का, परिवहन में उपयोग किया गया मोटर सायकल, दो मोबाइल सेट कुल कीमती करीब 80000 रुपए का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण नंदकिशोर राम उम्र 32 वर्ष निवासी पगुरा टांगर थाना दुलदुला एवं अशोक यादव उम्र 35 साल निवासी बस स्टैंड के पास दुलदुला थाना दुलदुला को दिनांक 04.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आदित्य पैकरा,, प्र.आर. ढलेष्वर यादव आरक्षक छवि पैकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, आर. प्रदीप एक्का, आर. मनोज एक्का व स्टाफ की भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि- ”अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, नषे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जषपुर पुलिस का इस पर विषेष ध्यान है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News