by admin on | Sep 4, 2024 12:50 PM
अम्बिकापुर में बाजार से सहेलियों के साथ लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का रस्ता रोकर व सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 नाबालिग हैं और एक बालिक है।
अम्बिकापुर -: अम्बिकापुर में बाजार से सहेलियों के साथ लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का रस्ता रोकर व सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 नाबालिग हैं और एक बालिक है। गैंगरेप की घटना को 3 नाबालिग युवको ने अंजाम दिया था।बाकी सभी सहयोगी थे जो घटना के समय वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा गत सोमवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना अंतर्गत मुड़केला साप्ताहिक बाजार में गई थीं। शाम करीब 6.30 बजे वे वापस घर आने के लिए निकलीं। रास्ते में राजापुर निवासी तीन नाबालिग मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें जबरन रोककर सूनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया था।
मौके पर तीनों आरोपियों के पांच अन्य दोस्त भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता की दोनों सहेलियों को बंधक बनाकर बचाव करने से रोक दिया।आरोपियों ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ तीनों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़ित छात्रा सहित उसकी सहेलियों को मौके पर छोड़कर तीनों नाबाालिग आरेापी एवं उनके दोस्त मौके से भाग निकले। इधर देर रात तक पीड़ित छात्रा के घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी खोजबीन की एवं रात को सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। पीड़ित छात्रा रात करीब एक बजे दोनों सहेलियों के साथ वापस घर पहुंची एवं मां को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता परिजनों साथ थाने पहुंची एवं घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सीतापुर पुलिस ने घटनास्थल पत्थलगांव थाना क्षेत्र होने के कारण शून्य पर मामला दर्ज किया है।इस मामले को लेकर सरगुजा एडिशनल एसपी ने बताया कि सात आरोपियों को पकड़ा गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News