by admin on | Aug 22, 2024 02:43 PM
अम्बिकापुर / सीतापुर:- सरगुजा जिले के सीतापुर नगर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए विधायक रामकुमार टोप्पो ने पुलिस विभाग एवं व्यापारी वर्ग की बैठक बुलाई। थाना परिसर में आयोजित बैठक में विधायक ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था समेत यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर में शांति एवं सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सुरक्षा के साथ शहर हमारा अपराधमुक्त हो। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। जिसे हम साझा रूप से कोशिश करते हुए पूरी कर सकते हैं।
उन्होंने व्यापारी वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दुकानों के बाहर सीसी टीवी कैमरा लगवाये। ताकि दुकान में आने जाने वाले हर शख्स पर कैमरे की नजर में आ सके। ऐसा करने से आपके दुकान के साथ नगर भी सुरक्षित हो जाएगा। इससे नगर में अपराध करने वाले अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे और आपराधिक गतिविधियों में कमी आयेगी। इस दौरान विधायक ने अवैध रूप से शहर में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर भी रोक चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। खासकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर गलत रास्ता अख्तियार करने लगे है। इस पर रोकथाम के लिए हम सभी संयुक्त प्रयास करना होगा। ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस एक अभियान चलाए। इस अभियान के तहत ड्रग्स का अवैध धंधा करने वाले एवं ड्रग्स का सेवन करने वालो पर कार्यवाही करें। विधायक ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि यह शहर अपना है। इसलिए सुरक्षा के साथ इसे स्वच्छ रखना सभी नागरिकों का दायित्व है। घर के साथ दुकान का कचरा सड़क पर फेंकने से नगर का माहौल दूषित होता है। इसे सड़क पर फेकने के बजाए व्यवस्थित तरीके से कचरे के डब्बे में रखे। जिसे सफाई कर्मचारी आकर सारा कचरा साफ कर देगा। इसके अलावा उन्होंने नगर में यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की। विधायक ने पुलिस विभाग को अनियंत्रित यातायात व्यवस्था पर लगाम लगाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि शहर में दौड़ने वाली तेज रफ्तार बाइक की धर पकड़ होनी चाहिए। यातायात नियम का पालन नही करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटना पर रोकथाम हो सके। इस दौरान व्यापारी समेत बैठक में आये आम लोगों ने भी अपनी बात रखी। जिसे विधायक ने बड़ी गंभीरता से सुनी और उसपर अमल करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष श्रवण दास महामंत्री रंजीत गुप्ता रवि प्रधान अनुज एक्का मनोज गुप्ता निर्मल गुप्ता रोशन गुप्ता भवानी सिंह वशिष्ठ दास एसडीएम रवि राही एसडीओपी राजेंद्र मंडावी नायब तहसीलदार आर एस पैंकरा सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा थाना प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा समेत व्यापारी बंधु भाजपाई एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News