by admin on | Aug 22, 2024 02:02 PM
अम्बिकापुर -: अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड पर स्थित अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक व्यवसायी के बेटे का शव गांधीनगर थानाक्षेत्र के चठिरमा में जंगल किनारे मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। युवक बीती शाम से लापता था। पुलिस ने मामले में अंबिका स्टील में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया का बेटा अक्षत अग्रवाल 22 वर्ष बीती शाम अपनी कार से घर से निकला था। इसके बाद 6.30 बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
जंगल में कार के अंदर मिला शव
बुधवार, सुबह चठिरमा गौशाला से लगे जंगल के पास कार संदिग्ध अवस्था में लोगों ने खड़ी देखी। वे कार के पास पहुंचे तो कार में एक युवक का शव मृत अवस्था में ड्राइवर की सीट पर दिखा। इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पर एएसपी अमोलक सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी को अनलॉक किया।
पूर्व कर्मचारी पर हत्या का शक
मामले में पुलिस ने संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत केडिया के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। संजीव मंडल पूर्व में अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। घटना के बाद आरोपी संजीव मंडल ने मृतक अक्षत केडिया के सोने की चेन, नगदी रकम ले लेने की जानकारी दी है। पुलिस शव को पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News