by admin on | Aug 18, 2024 06:28 AM
अंबिकापुर -: घर लौट रहे एक युवक का स्कूटी सवार 4 युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे संजय पार्क से लगे बांसबाड़ी में ले गए। यहां कार से 3 और युवक पहुंचे, फिर सभी ने मिलकर उसकी हाथ-मुक्के, बेल्ट व कड़े से बेदम पिटाई की। इसके बाद युवक को शिवधारी कॉलोनी व वाटर पार्क के पास खेत में ले जाकर भी बेदम पीटा। आरोपियों ने पिटाई करते समय उसका वीडियो भी बना लिया है। मारपीट में युवक को काफी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के भाई की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।
अंबिकापुर के ब्रम्हरोड निवासी रूद्र सोनी शुक्रवार की शाम 7.30 बजे पैदल अपने घर से सत्तीपारा तरफ जा रहा था। जैसे ही वह दीवान तालाब के पास पहुंचा कि दो अलग-अलग स्कूटी से पहुंचे युवकों ने रूद्र का मुंह हाथ से दबाकर बंद कर दिया
और जबरन स्कूटी में बैठा कर सत्तीपारा से होते हुए सरगवां पैलेस के पास बांस बाड़ी में ले गए। वहां पर कार से 3 युवक और आए। इसके बाद सभी ने मिलकर रूद्र से गाली गलौज करते हुए बेल्ट, डंडा एवं कड़ा से पीटा।
कॉलोनी व वाटर पार्क ले जाकर भी पीटा, वीडियो बनाया
बांसबाड़ी में पिटाई करने के बाद आरोपी युवक उसे एर्टिगा कार में बैठाकर शिवधारी कालोनी ले गए और वहां भी मारपीट की। इस दौरान उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इतने से भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वहां से उसे वाटर पार्क के पास खेत में ले गए। इसके बाद वहां भी रूद्र को जमकर पीटा।
भाई को फोन पर किसी ने दी जानकारी
इस घटना की जानकारी रूद्र के भाई आदर्श को किसी ने फोन पर दी। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ वाटर पार्क के पास पहुंचा। इस दौरान मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो चुके थे।मारपीट में रूद्र के सिर, पीठ, पैर, गला, कंधा में काफी चोटें आई थीं। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बड़े भाई ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
इन 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
पीडि़त के भाई आदर्श की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों में चिनू पंडित, श्याम सोनी, नैतिक सिंह, अनिकेत गुप्ता, चांद, ओम पांडेय व आदर्श साहू शामिल हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News