by NEWS EDITOR on | Aug 12, 2024 04:08 PM
अम्बिकापुर:- .देर रात तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुन हॉस्पिटल में मौजूद बेटी सदमे में आकर बेहोश हो गई। दो घँटे तक चले उपचार के बाद जब उसे होश आया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उपचार के दौरान घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भिठुवा निवासी 55 वर्षीय बालक राम कंडरा को पेट दर्द की शिकायत थी। जिसे उपचार के लिए देर रात परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ भर्ती करने के बाद चिकित्सक की देखरेख में मरीज का उपचार चल रहा था। सुबह तक मरीज की हालत में काफी सुधार था। लगभग 10 बजे के करीब मरीज की तबियत बिगड़ने लगी थी। पेट मे गैस बनने की वजह से उसे घबराहट महसूस होने लगा था। मरीज की हालत देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार किया जा रहा। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ और आखिरकार इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दियामरीज की मौत की खबर सुनते ही वहाँ मौजूद उसकी बेटी सदमे में आकर बेहोश हो गई। मरीज की मौत से शोक में डूबे परिजन बेटी की ये हालत देख घबरा उठे। काफी देर बाद भी जब उसे होश नही आया। तब चिकित्सक की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उपचार के दो घँटे बाद जब लड़की को होश आया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उपचार के दौरान घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
इस संबंध में डॉ एसएन पैंकरा ने बताया कि मरीज की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। इससे पहले भी मरीज को दिल का दौरा पड़ चुका था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News