by NEWS EDITOR on | Aug 10, 2024 03:31 PM
रामानुजगंज:- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेरा में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे नाला पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला फैर फिसलने से बह गई थी। शनिवार की सुबह तलाशी अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर ग्राम डुमरपान में महिला का शव बड़े पत्थर पर अटका मिला। शव बरामद कर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है।
क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम चेरा निवासी रजवंती पंडो उम्र 55 वर्ष व अन्य 4 महिलाएं खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी। सभी जंगल की ओर ही एक नाले को पार करके दूसरी ओर जा रहे थे। इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गईं, वहीं रजवंती फिसल गई एवं बहने लगी। चार अन्य महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतनी तेज थी कि वह आगे निकल गई।उसे घंटों तक खोजने का प्रयास चारों महिलाएं करते रहीं लेकिन कुछ पता नहीं मिलने पर ग्राम के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा देर शाम तक खोजने का प्रयास किया जाता रहा। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई।दूसरे दिन पत्थर के ऊपर अटकी मिली लाश
एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की सुबह 9 बजे से ग्रामीणों की मदद से महिला को खोजना प्रारंभ किया। इसी दौरान घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर महिला की लाश ग्राम डूमरपान में बड़े पत्थर पर अटकी मिली। टीम ने शव को निकाला, इसके बाद पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News