by admin on | Aug 8, 2024 04:36 PM
रिंग रोड़ में खराब स्ट्रीट लाईट से नगरवासी परेशान, जल्द ठीक करे नगर निगम प्रशासन – " इन्दर भगत "
अंबिकापुर -: नगर के 11 किमी रिंग रोड में खराब स्ट्रीट लाईट सुधार एवं बंद पड़े लाईट को चालू करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा जिला मंत्री इन्दर भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर, महापौर एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि नगर में रिंग रोड का निर्माण यातायात के भारी दबाव को कम करने के लिए, नगरवासियों के आवागमन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नगरवासियों द्वारा रिंग रोड का उपरोग रात्रि में भी आवागमन के लिए किया जाता है। जिसके लिए रोड के बीच में डिवाइडर में स्ट्रीट लाईट लगाया गया है। इन लाइट्स के अधिकतर खंभों की लाईट कई महीने से खराब होने, साथ ही कई दिनों से बंद होने के कारण आम जन को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकतर खंभों की लाईट खराब होने से दुर्घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है। बारिश में इन दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। लाईट नहीं होने के कारण सड़कों के अनेक स्थानों में पशुओं के बैठे रहने, तेज बारिश होने, एक दूसरे गाड़ी को देख नहीं पाने से साइकिल, दो पहिया, चार पहिया एवं बड़ी गाड़ियों में लगातार दुर्घटनाओं से अनेक लोगों की जान चली गई है, अनेक लोग घायल हुए हैं। पूरे नगर के रात्रि आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए रिंग रोड में लाईट बहुत ही आवश्यक है। ज्ञापन में खराब पड़े लाइट्स को जल्द से जल्द ठीक करने एवं बंद लाईट को चालू करने की मांग किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला मंत्री इन्दर भगत, दुर्गा शंकर दास, रवि जायसवाल, रामसेवक साहू , सत्यम साहू, सुमित गुप्ता, राम बिहारी पैंकरा, आशीष यादव, आर्यन गुप्ता, गुलशन दास, यशोदा साहू, दीपक शर्मा, विक्की गुप्ता सहित नगर वासी उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News