by admin on | Aug 8, 2024 03:03 PM
सरगुजा - : छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले के उदयपुर में सूरजपुर बार्डर पर अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग में ग्राम तारा के पुटा घाट पर सुबह बस और हाइवा में जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में बस और हाईवा दोनों पलट गया, जहां यात्रियों में चीख पुकार से हाहाकार मच गया है। वहीं एक लड़की अभी भी बस में फसी हुई है, जिसका रेस्क्यू जारी है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7:50 का है जनता बस क्रमांक सीजी 29बी 0106 सूरजपुर से रवाना होकर अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग होते हुए बिलासपुर जा रही थी, इस दौरान कोरबा की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 04 एमएच 7845 ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गया, हाइवा चालक के द्वारा एक और ट्रेलर को ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर बस के साथ सड़क से नीचे पलट गया, जिससे बस में बैठे यात्रियों को काफी नुकसान हुआ है। लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची तारा पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं आई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है, किसी का पैर टूटा है तो किसी का हाथ, तो किसी का सिर और सीने में चोट आई है। घटना से मौके पर हाहाकार मचा हुआ ,है गंभीर रूप से घायलों को मदद के लिए मौके पर पुलिस उपचार हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News