छत्तीसगढ़ Bilaspur

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू गोदकर हत्या

by admin on | Aug 5, 2024 03:41 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू गोदकर हत्या

बिलासपुर -: सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराज पारा मे चाकूबाजी की घटना सामने आयी है, इस चाकूबाजी की घटना से एक की मौत हो गई है। सरकंडा पुलिस ने इस मामले मे शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार, सरकंडा थाना के चिंगराज पारा संतोषी चौक की घटना है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर चिंगराज पारा संतोषी चौक के पास दो पक्षो विक्की साहू और नरेन्द्र चंद्राकर के बीच विवाद हो गया, विवाद के बाद विक्की अपने साथियो के साथ और चाकू लेकर वापस आया और नरेन्द्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद मौक़े पर ही नरेन्द्र गिर पड़ा जिसके बाद पुरे क्षेत्र मे हड़कंप सा मच गया। नरेंद्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment