छत्तीसगढ़ Bilaspur

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने निगम की कार्यवाही जारी, हटाए जा रहे अवैध ठेले और गुमटी

by admin on | Aug 3, 2024 03:17 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने निगम की कार्यवाही जारी, हटाए जा रहे अवैध ठेले और गुमटी

बिलासपुर -: नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर की सड़को को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इस दौरान बस स्टैंड स्थित जिला अस्पताल के आसपास ठेला गुमटी लगाने वालो को अतिक्रमण को हटाया गया और कई ठेले गुमटी वालो को समझाइस भी दी गई की वे दुबारा ठेला ना लगाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिया गया है। आपको बता दे की ये ठेला और गुमटी वाले सड़को पर अपनी दुकान चलाते है जिसके वजह से सड़क की चौड़ाई और भी कम हो जाती है और इससे यातायात भी बाधित होता है लोगो को आने जाने मे काफ़ी समस्याओ का सामना भी करना पड़ता है।और तो और कई दुकान दार ऐसे भी है जो इन ठेले वालो को अपनी दुकान के सामने ठेला लगाने के लिए जगह भी दे रहे और इसके एवज मे पैसे भी वसूल रहे है।



Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment