by admin on | Jul 24, 2024 02:00 PM
जशपुर -: महादेव सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किआ हैं। इस मामले में पुलिस जाँच के मुताबिक संदिग्ध बैंक खातों में करीबन 28 करोड़ 76 लाख रू. जमा किए गए थे व 25 करोड़ 51 लाख रु. आहरण किया गया है। पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किआ हैं । जशपुर जिले के तपकरा के रहनेवाले ताम्रकार फैमिली के बाप बेटे ने मिलकर सरकारी नौकरी लगाने व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों का खाता खुलवाया, इन खातों का इस्तेमाल कर महादेव सट्टा एप के लिए मनी ट्रांजेशन किआ जाता रहा हैं। जशपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपीगण महादेव सट्टा एप्प से जुड़े लोगों के साथ मिलकर ये काम करते आ रहे थे।
जशपुर पुलिस द्वारा मामले का खुलासा कर सट्टा एप्प के 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रू. को फ्रीज कराया जा रहा हैं।बता दें कि तापकरा के रहनेवाले विकास लकड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह नवंबर 2023 में ग्राम तपकरा के रहने वाले मनोज ताम्रकार अपने दोनों बेटों के साथ इसके घर आये और नौकरी लगाने का दिलासा देते हुए कुछ औपचारिकता पूरी करने कि बात कही। तीनों पिता-पुत्र ने के झांसे में आकर बेरोजगार युवक विकास लकड़ा अकाउंट खोलने व सिमकार्ड लेने के लिये जरूरी दस्तावेज उन्हें दे दिया। विकास लकड़ा के नाम 2 फर्जी खाते खोले गए जिसकी शिकायत के बाद जाँच में महादेव सट्टा ऐप के संचालन संबंधित जानकारी पुलिस को मिली हैं।जाँच पुलिस को 95 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ो रुपए कि हेराफेरी का खुलासा हुआ हैं । बहरहाल इस मामले में पुलिस की विवेचना जारी है इस प्रकरण के मास्टरमाइंड और अगले कड़ी में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस के हाथो पुख्ता सबूत लगे हैं, उनके खिलाफ भी जल्द कार्यवाही किए जाने कि बात जशपुर एसपी ने कही हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News