by admin on | Jul 23, 2024 03:30 PM
अंबिकापुर:- सोमवार की देर शाम तेज बारिश हो रही थी। विनोद कुमार पिता सुखलाल उम्र 27 वर्ष निवासी नावाधक्की व उमेश्वर पिता नधीरा उम्र 23 वर्ष निवासी चंद्रेली प्रतापपुर की ओर से बाइक में नावाधक्की जा रहे थे। बाइक को उमेश्वर चला रहा था। इसी दौरान वे रात के लगभग नौ बजे चंदौरा हाइवे थाना अंतर्गत घाट पेंडारी की घाट पर पहुंचे।
सिर फटने से हुई मौत
घाट उतरने के बाद संभवतः तेज गति से हो रही बारिश के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक घाट के नीचे कच्चे लोहे से भरे हुए व खराब हालत में खड़े एक ट्रक के पिछ्ले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। जिससे दोनों का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते पहुंचे
सूचना मिलते ही चंदौरा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भागवत दयाल पैकरा, आरक्षक प्रवीण मिश्रा व मिथलेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवकों के स्वजन भी मौके पर पहुंच चुके थे। घटनास्थल पर अन्य लोगों की भी काफी भीड़ जमा हो गई थी। इससे मार्ग में थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया फिर दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
हेलमेट होता तो बच जाते
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। युवकों की जान सिर में गंभीर चोट लगने से गई है। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। बहरहाल जो भी हो पर इस दुखद घटना से मृत युवकों के स्वजनों व क्षेत्रवासियों के बीच शोक का माहौल निर्मित हो गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News