by admin on | Jul 23, 2024 10:52 AM
रायपुर -: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुये कहा यह बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा इस बजट की विभिन्न घोषणाओं से राज्य के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा बजट में गरीब और अन्नदाता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिलेगी।
साथ ही, 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी और 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा बजट से छत्तीसगढ़ के किसानों को वित्तीय सुरक्षा और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन मिलेंगे।
मुखयमंत्री साय ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। एजुकेशन लोन के लिए ई वाउचर्स की योजना और कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने से राज्य के छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होने कहा इससे छत्तीसगढ़ के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विष्णुदेव साय ने बजट में सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की सराहना की। उन्होंने कहा इसके तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री देने की योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेंगी और बिजली की समस्याओं को हल करेंगी। मुख्यमंत्री ने बजट में सैलरीड लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने को करदाताओं के लिए राहत बताया है। उन्होने कहा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे छत्तीसगढ़ के नौकरीपेशा लोगों को वित्तीय राहत मिलेगी। साय ने कहा, “यह करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत है और उनके जीवन को सरल बनाएगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा बजट में शहरों के क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी और पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास होगा और जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साय ने कहा, “यह योजनाएं राज्य के विकास को गति प्रदान करेंगी।”
वहीं, बजट में आदिवासियों के लिए की गयी प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना पर मुख्यमंत्री ने कहा यह योजना आदिवासी समुदायों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत 63,000 गांवों में 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा बजट में नवाचार, अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कृषि में रिसर्च को ट्रांसफॉर्म करना, एक्सपर्ट की निगरानी, और जलवायु के मुताबिक नई वैरायटी को बढ़ावा देने की योजनाएं छत्तीसगढ़ के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का लाभ प्रदान करेंगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News