by NEWS EDITOR on | Jul 16, 2024 09:07 AM
कोरबा :- वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बीति रात झ़ुंड में शामिल एक दंतैल हाथी अलग हुआ। और कुदमुरा बस्ती में घूसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया इस दौरान दंतैल ने माखन रठिया नामक ग्रामीण के बाड़ी के बॉउड्रीवॉल को तोडऩे के साथ ही वहां लगे गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया पीडि़त ग्रामीण द्वारा आज सुबह सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आकलन में जुट गया है। जहां दंतैल ने कुदमुरा में ग्रामीण के बॉउड्रीवॉल को ढहा दिया वहीं गीतकुंवारी में मौजूद एक अन्य दंतैल ने दो ग्रामीणों के खेल में लगे खरी फसल को रौंद डाला है। जबकि गुरमा क्षेत्र मेें घूम रहे लोनर हाथी ने धान खाने के चक्कर में एक ग्रामीण के आंगन में बंधे बैल को सूड़ से उठाकर पटक दिया जिससे वह घायल हो गया।
ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल रात में मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे लोनर को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर लोनर ने जंगल का रूख किया । ज्ञात रहे कुदमुरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 33 हाथी घूम रहे है। जिनमें से 31 हाथी कुदमुरा परिसर के कक्ष क्रमांक 1140 में जमे हुए है। जबकि एक दंतैल हाथी गीतकुंवारी व एक लोनर गुरमा में सक्रिय है। हाथियो द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण भयभीत है।
वहीं वन विभाग की चिंता भी बढ़ गयी है। उधर कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज अंतर्गत कटमोरगा में 22 , केंदई के लालपुर में 8 तथा जटगा रेंज में 13 हाथी लगातार विचरण कर रहे है। हालाकि क्षेत्र में मौजूद हाथी अभी शांत है लेकिन देर सबेर उत्पात मचाएं जाने की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News