by admin on | Jul 13, 2024 03:57 PM
रायपुर -: ’राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’। राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी भांचा राम के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय अपने साथ प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण स्थित माता शबरी के पवित्र धाम के मीठे बेर और पानी साथ लेकर गए। जय श्री राम की जयकारे के साथ मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य अपने ईष्ट प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हुए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पूरा मंत्रिमण्डल अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा है। हम सभी प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रभु श्री राम को छत्तीसगढ़ के विष्णु भोग चावल, सीताफल, विशेष रूप से तैयार करवाई गई मिठाईयां, अईरसा और करी लड्डू का भोग चढ़ाएंगे। साथ ही प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी अर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है, उस पर गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही हैं। चाहे शबरी के बेर हो, विष्णु भोग चावल या फिर सीताफल, इन सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News