by NEWS EDITOR on | Jul 13, 2024 02:58 PM
अम्बिकापुर : - आज दिनांक 13/07/2024 दिन - शनिवार को रेड रिबन क्लब छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला , सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर मे राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के निर्देश अनुसार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा जी के मार्गदर्शन में एवम् कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक जी के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीता बाजपेयी राज्य अधिकारी छत्तीसगढ़ RRC नोडल अधिकारी छ. ग. शासन उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय रायपुर , विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी कुल सचिव संत गहिरा गुरु वि. वि. सरगुजा छ. ग. , श्रीमती नीतू माड़वी सहायक संचालन यूथ छ.ग. राज्य एड्स नियंत्रण समिति स्वास्थ एवम् परिवार कल्याण विभाग , कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस.एन. पांडेय कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी संत गहिरा गुरु वि. वि. सरगुजा अम्बिकापुर छ.ग.साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, नोडल अधिकारी श्रीमती रानी रजक, रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति साह, सहायक समन्वय RRC सुश्री सविता यादव व अन्य महाविद्यालय से आए सहायक प्राध्यापक,RRC नोडल अधिकारियो की भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारतीय के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया किया , अतिथियों का स्वागत जीवंत पौधों ,श्रीफल व सॉल के द्वारा किया गया ।
रेड रिबन क्लब भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में शुरू किया गया एक अभियान है जिसके माध्यम से छात्र एड्स के बारे में सहज रूप से जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर एस एन पांडे जी ने रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही रेड रिबन क्लब के उद्देश्य की व्याख्या करते हुए एड्स को नियंत्रित करने के उपायो के बारे में बताया ।तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ. नीता बाजपेयी जी ने स्वच्छ रक्तदान करने की बात कही व एचआईवी के भ्रम को दूर करने की बात कही तथा छत्तीसगढ़ में लगातार एचआईवी मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि के बारे में बताया तथा एचआईवी पीड़ित व्यक्ति किस प्रकार सामान्य जीवन जी सकते हैं व हमे एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ की प्रकार सहज रूप से व्यवहार करना चाहिए बिना भेदभाव के और भी अनेक बातों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में आए श्री शारदा प्रसाद त्रिपाठी जी ने अपना अनुभव सांझा किया गया वह उन्होंने बताया कि जब वह महाविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब उन्होंने रक्तदान किया इसके उपलक्ष्य में उन्हें फल एवं जूस प्राप्त हुआ तो उन्होंने इसी प्रकार से अपने महाविद्यालय में जो भी छात्र रक्तदान करते हैं उन्हें 5 दिनो तक जूस पिलाते हैं साथ ही उन्होने रक्तदान करने हेतु समूह बनाने की बात कही ताकि जरूरतमंदों को रक्त मिल सके व उनके अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीतू मांडवी जी के द्वारा रेड रिबन क्लब के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्होंने एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने की बात कही तथा उन्होंने एचआईवी पॉजिटिव लोगों की आंकड़ों के बारे में विस्तार से बताया तथा हमें एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए तथा एचआईवी इंफेक्शन के कारण की व्याख्या की साथ ही वह गांव में नाटक एवं एक दिवसीय शिविर के माध्यम से एड्स से लोगों को जागरुक करने की बात कही । कार्यक्रम के अंत में श्रीमान चंद्र भूषण मिश्रा जी के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News