by News uploader 3 on | Jul 7, 2024 05:32 AM
?मारपीट कर नगदी एवं चांदी की चैन लूटपाट कारित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।
? थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले के ईनाम उद्घोषित आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।
? पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले के आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु 5000/- रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
? आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा पेचकस एवं नगद रकम 200/- रुपये किया गया बरामद।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत आपराधिक गतिविधियों से शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अंकित मिश्रा उम्र 24 वर्ष साकिन केनाबांध थाना कोतवाली अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 21/07/23 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 21/07/23 कों प्रार्थी अपने साथी के साथ गर्ल्स कॉलेज गेट की ओर से गया था, कॉलेज गेट के पास राहुल जायसवाल अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर प्रार्थी कों गाड़ी चलाना नही आने की बात कहकर हाथ डंडा एवं पेचकस से मारपीट करते हुए चोट पहुंचाकर राहुल जायसवाल द्वारा प्रार्थी के पॉकेट मे रखा 500/- रुपये नगद एवं प्रार्थी के गले मे पहना हुआ चांदी का चैन छीन लिया गया, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 131/23 धारा 394, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम मामले के आरोपियों के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, मामले के आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रहे थे, मामले कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामके के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु 5000/- रुपये के ईनाम कि उद्घोषणा की गई थी, मामले मे आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी राहुल जायसवाल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा पूछताछ मे अपना नाम *राहुल जायसवाल उम्र 22 वर्ष साकिन अटल आवास बाबूपारा थाना मणीपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडा, पेचकस एवं नगद रकम 200/- रुपये बरामद किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, मामले के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा शामिल रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News