by admin on | Jul 6, 2024 09:31 AM
अंबिकापुर :- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम नवापारा के समीप बुधवार की रात मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक से टकरा गए। ट्रक आगे जा रही थी और मोटरसाइकिल सवार पीछे से टकरा गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। नवापारा गांव के कुछ युवक सड़क से उड़ते धूल का वीडियो बना रहे थे। इस दौरान ट्रक से मोटरसाइकिल के टकराने का घटनाक्रम भी मोबाइल में कैद हो गया। ट्रक अंबिकापुर से उदयपुर की ओर जा रही थी। नवापारा में वाहनों का दबाब था। ट्रक से साइड लेकर कुछ चारपहिया वाहन आगे निकल रहे थे। चारों ओर धूल नजर आ रहा था। उसी दौरान अंधेरे में एक मोटरसाइकिल सीधे ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई। टक्कर से मोटरसाइकिल उछल गई।
उसमें सवार दोनों युवक नीचे गिरे। दोनों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। घायलों में अरविंद यादव और विकास ग्राम केसगवा थाना उदयपुर निवासी है।अंबिकापुर - बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटना हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और शराब का सेवन कर फर्राटे से मोटर साइकिल दौड़ते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। सरगुजा पुलिस और यातायात विभाग के द्वारा शिविर लगाकर हेलमेट पहनकर और शराब का सेवन कर वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया परंतु यातायात नियमों के अनदेखी करते हुए फर्राटे से नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल दौड़ा रहे हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News