by admin on | Jul 2, 2024 11:03 AM
दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़े धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे. पीएम मोदी लोकसभा में शाम 4 बजे के आसपास चर्चा का जवाब देंगे. धन्यवाद प्रस्ताव सोमवार को शुरू हुई चर्चा देर रात तक चलती रही. चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने हिंदुत्व, अयोध्या, जम्मू-कश्मीर, अग्निवीर समेत कई अहम मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।
राहुल ने बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं. राहुल के इस दावे का सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध भी जताया. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है. सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की. साथ में लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई की गुहार लगाई.राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता. बीजेपी के लोग अल्पसंख्यकों, मुसलमानों, सिखों एवं ईसाइयों को डराते हैं. उन हमला करते हैं और उनके खिलाफ नफरत फैलाते हैं, लेकिन अल्पसंख्यक इस देश के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
राहुल गांधी की ओर से संसद में दिए गए भाषणों का बीजेपी ने विरोध किया। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने लोकसभा चुनाव में भय फैलाने और भ्रम की राजनीति की. संसद पर हमले के दोषी का समर्थन करने वालों को टिकट दिया. कांग्रेस ने ऐसे लोगों को टिकट दिया जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री को लेकर गलत बयानबाजी की थी।
बीजेपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप चुनाव जहां से लड़ने गए, वहां पीएफआई और मुस्लिम लीग जैसी संस्थाओं का समर्थन लेकर आप जीतकर आए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल उनकी अग्निपरीक्षा है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि यह प्रधानमंत्री मोदी नहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा है जो अब तक बिना जिम्मेदारी के अधिकारों के मजे लेते रहे. अब उन्हें जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News