by admin on | Jul 2, 2024 10:58 AM
सरगुजा :- सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना इलाके की एक महिला हेड कांस्टेबल की डांट और धमकी से एक किसान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। महिला हेड कांस्टेबल जमीन विवाद के एक मामले की शिकायत पर जांच के लिए गांव पहुंची थी और वहां पर किसान को बुलाकर महिला हेड कांस्टेबल के द्वारा धमकी दिया जाने लगा, इसके बाद बुजुर्ग किसान को हार्ट अटैक आ गया और उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों सहित कांग्रेस के नेताओं ने इस पूरे मामले में अब दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अंबिकापुर के सूखरी गांव निवासी राम सुंदर 60 वर्ष के भाई की बेटी भगवती राजवाड़े की शिकायत पर पुलिस जमीन विवाद के मामले पर गांव पहुंची थी। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल बिरारानी तिर्की ने किसान रामसुंदर को भीड़ से किनारे ले जाकर डांटना धमकाना शुरू कर दिया इससे किसान वहीं पर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और तत्काल परिजनों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचा लेकिन यहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बता दिया। परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों से पुलिस वाले रिश्वत लेकर उनके घर उन्हें धमकाने पहुंचे थे और रामसुंदर शांत स्वभाव का व्यक्ति था और डांट सुनकर उसे हार्ट अटैक आ गया। घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस की टीम भी वहां से भाग गई दूसरी तरफ घटना की जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता को लगी तो वह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए और यहां पर पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
मृतक की बहू अनीता राजवाड़े ने बताया कि उसके ससुर के साथ पुलिस वालों ने धमकी के साथ ही धक्कामुक्की भी की और उनके ससुर जमीन पर गिर गए। जबकि हम लोग पुलिस वालों को शांति के साथ बैठकर बातचीत करने के लिए कह रहे थे लेकिन पुलिस वालों ने हमारी बात नहीं मानी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर आईपीएस व नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की लेकिन परिजनों का कहना है कि वे महिला हेड कांस्टेबल का की पक्ष ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस हेड कांस्टेबल पर डांट फटकार आरोप लगाते हुए परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम तब तक कराने से इनकार कर दिया जब तक की महिला हेड कांस्टेबल को सस्पेंड नहीं किया जाता है वही उनका यह भी कहना था कि अगर महिला हेड कांस्टेबल को मामले में प्राथमिक तौर पर सस्पेंड नहीं किया जाता है तो फिर उन्हें और कोई दूसरा न्याय नहीं चाहिए। वही नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और पहले महिला हेड कांस्टेबल को सस्पेंड नहीं कर सकते क्योंकि मामला उसे लायक नहीं है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News