by Admin on | May 12, 2024 09:31 AM
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में 15 मई तक हल्की बारिश के आसार हैं. वही छत्तीसगढ़ में हल्की से भारी बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है.11 और 12 मई को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ ही एक दो स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात के रूप में मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. एक चक्रीय चक्रवात मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में 11 मई से लेकर 15 मई तक प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान कोरबा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, रायपुर में 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया”।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News