by Admin on | May 3, 2024 07:09 AM
Delhi - रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार कौन होगा? इसपर सस्पेंस खत्म हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नई लिस्ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे।
खरगे और तेलंगाना के सीएम भी राहुल के नामांकन में होंगे शामिल
राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता रायबरेली के लिए रवाना हो चुके हैं।
हम सब चाहते थे कि राहुल गांधी यूपी से चुनाव लड़ें: अजय राय
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें… पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे (राहुल गांधी) जानते हैं… रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है… मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं… इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।”
अमेठी पहुंचे राहुल-सोनिया और प्रियंका गांधी
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News