by Admin on | Apr 11, 2024 12:05 PM
रायगढ़।Raigarh News : जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित बजरंग पर निवासी एक महिला ने वृद्धा के सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित बजरंग पारा निवासी शकुंतला चौहान (पति रोहित चौहान उम्र 50 वर्ष) ने अपनी सगी मौसी फूलोबाई चौहान (पति संतराम चौहान उम्र 64 वर्ष) के उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के विषय में पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों बजरंग पारा में रहती हैं। फुलोबाई के पड़ोस में उसके बहन की बेटी शकुंतला भी किराए के घर में रह रही है। शकुंतला के ससुराल वालों ने उसे अपने घर से निकाल दिया है और उसके बेटा बहू भी उससे बातचीत नहीं करते हैं। जिस बात से शकुंतला परेशान रहती थी। बुधवार की शाम करीब 4 बजे शकुंतला दुकान से सामान लेकर आ रही थी, तब उसने फूलों बाई को घर के बाहर बैठे देख लिया और उसके पास जाकर बातचीत करने लगी ।
फूलों बाई ने शकुंतला को उसके घर से जाने के लिए कहा तब शकुंतला ने उसे बताया कि वह साथ में पेट्रोल और माचिस लेकर आई है और खुद पर तेल लगाकर आग लगा लेगी। यह बात सुनकर फूलोबाई ने शकुंतला को अपने घर जाकर आग लगाने के लिए कहा। इसके बाद भी यह शकुंतला नहीं गई तब फूलोबाई घर के बाहर निकाल कर शकुंतला के बेटा बहू को आवाज लगने लगी।
तभी पीछे से आकर शकुंतला ने पेट्रोल की पूरी बोतल फूलोबाई के सिर पर उड़ेल दिया और माचिस मार कर भाग गई। इसके बाद फूलोबाई शोर मचाते हुए अपने घर पहुंची और किसी तरह आग बुझाई। घरवालों ने फुलोबाई को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जूटमिल पुलिस ने आरोपी शकुंतला चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News