by Admin on | Apr 9, 2024 08:39 AM
अंबिकापुर -: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां महामाया मंदिर दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्वालुओं का आवागमन होना है। यातायात व्यवस्था सही नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा पूरी तैयारी की गई है। खासतौर चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों के पार्किंग व्यवस्था चिन्हांकित किया गया है। एवं इस दौरान चारपहिया, भारीवाहनों के आवागमन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। चैत्र नवरात्रि 9 से 17 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मां महामाया मंदिर दर्शन हेतु श्रद्वालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था दुपहिया वाहन हेतु हॉटल इन्द्रवाटिका के सामने एवं चारपहिया वाहन महामाया मंदिर के सामने ऊपर ग्राउण्ड में निर्धारित की गई है। सभी चारपहिया व भारी वाहन हेतु मार्ग चांदनी चौक से घुटरापारा होते हुए मंदिर के सामने ऊपर ग्राउण्ड में पार्किंग व्यवस्था इसके अलावा रायगढ़ रोड़ से श्रीगढ़ मार्ग होते हुए मंदिर के सामने ऊपर ग्राउण्ड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के दौरान सद्भावना चौक से मां महामाया मंदिर की ओर जाने वाली चारपहिया व भारी वाहन पूर्णतः आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरगुजा पुलिस ने लोगों से अपील की है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News