by Admin on | Apr 9, 2024 08:24 AM
मनेन्द्रगढ/एमसीबी :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सोमवार को लगभग शाम 4:00 बजे बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। विजय नर्सरी स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बालकों का यह दल राम मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुआ। बालकों ने पारंपरिक गणवेश, दंड एवं बैंड बाजा के साथ कदमताल करते हुए आकर्षक संचलन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बाल प्रकोष्ठ की टीम ने स्थानीय राम मंदिर में एकत्रित होकर ध्वज वंदन किया ।बाल संचलन में सम्मिलित बालकों का नगर वासियों एवं महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। छत्तीसगढ़ प्रांत के बल कार्य प्रमुख लक्ष्मी नारायण सोनी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया।प्रमुख वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी ने भारत की पावन संस्कृति एवं पहचान का उल्लेख करते हुए बच्चों में राष्ट्र चेतना जगाने के लिए कई पौराणिक एवं ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया। इस अवसर पर बैकुंठपुर और चिरमिरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारियों सहित जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल , नगर संघ संचालक ठाकुर प्रसाद केसरी , विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी, सह विभाग कार्यवाह राकेश चंद्रभानू, नगर कार्यवाह नीरज अग्रवाल ( नीटू) ,नगर बल कार्य प्रमुख आदित्य राज तिवारी,अधि. अजय पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण सोनी, ज्ञानेश गुप्ता, रामचरित द्विवेदी, धर्मेंद्र पटवा, पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, जयंती यादव, नारायण अग्रवाल,गंगा यादव, विवेक अग्रवाल,आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, अपूर्व कर,पी मनी,पद्म चंद अग्रवाल, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, जगदम्बा अग्रवाल, अधि. गणेश अग्रवाल, दिनेश्वर मिश्रा, जया कर, अल्का गाँधी, प्रतिमा पटवा, प्रतिमा यादव,श्रीमती प्रवीण सिंह, श्रेष्ठ अग्रवाल, आदित्य गोयल, आयुष सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य जन काफी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन आदित्य राज तिवारी ने किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News