by admin on | Mar 4, 2024 01:11 PM
पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति ने बेटे को जहर दिया और खुद भी कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
सरगुजा - जिले के पीपरशोत बिरकीमापारा में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। मारपीट कर अपने मासूम बेटे को जहर देकर खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से स्थिति खराब होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में पिता का उपचार आईसीयू में जारी है।जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के पीपरशोत बिरकीमापारा निवासी सहन राम 28 फरवरी की शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी सोहरी से विवाद करने लग।. बाद में शराबी पति ने अपनी पत्नी को डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा। जान बचाकर पत्नी अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर पड़ोसी सनंदा के घर चली गई।
इसी बीच शराबी पति ने अपने तीन वर्ष के मासूम बेटे सुशील उर्फअंसु को जहर देकर खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद सोहरी के रिश्ते की दीदी भूनिया वहां दौड़ते हुए आई और सोहरी को पूरी बात बताई।जानकारी मिलने पर तत्काल पत्नी घर पहुंची। तब उसने देखा कि उसके मासूम बेटे और शराबी पति की हालत ठीक नहीं थी। तत्काल दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। मासूम की मौत हो गई है। वहीं पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News