by admin on | Mar 4, 2024 12:31 PM
अंबिकापुर - प्रतापपुर के होटल व्यवसायी अशोक कश्यप के पुत्र रिशु कश्यप अपहरण व हत्या मामले में आरोपितों का घर तोड़ने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। पुलिस की ओर से मृतक की अस्थियां स्वजन को सौंपी गई है। स्वजन ने तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने की घोषणा कर दी है जब तक आरोपितों का घर नहीं टूट जाता। इधर आरोपितों के विरुद्ध अतिक्रमण का प्रकरण राजस्व न्यायालय में पंजीबद्ध किया गया है। इस पर सुनवाई भी की जा रही है।
प्रतापपुर के मासूम रिशु कश्यप के अपहरण व हत्या के आरोपितों के विरुद्ध पुख्ता सबूत न्यायालय में प्रस्तुत करने पुलिस भी बारीकी से कार्य कर रहे है। रिशु की पहचान को विज्ञानी तकनीक से प्रमाणित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। अंबिकापुर के विधि विज्ञान विशेषज्ञ कुलदीप कुजुर ने रिशु के माता-पिता का ब्लड सैंपल लिया है।मासूम रिशु कश्यप के शव को आरोपितों द्वारा पेट्रोल छिड़क जला दिए जाने के कारण उसकी कुछ अस्थियां ही पुलिस को मिली थी। रिशु के स्वजन को पुलिस की ओर से कुछ अस्थियां सौंपी गईं, ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें। पूरा परिवार घटना के बाद से सदमे में है।मालूम हो कि रिशु कश्यप का 29 जनवरी 2024 की शाम अपहरण कर लिया गया था। उसी दिन करसी के जंगल में ले जाकर हत्या कर शव को जला दिया था। फिर पिता को कॉल कर छह लाख रुपए फिरौती मांगी थी।
मामले में मृतक के पड़ोस में रहने वाले शुभम सोनी (26) और विशाल ताम्रकार (28) को अपहरण,हत्या और साक्ष्य छिपाने के अलावा विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके बताए अनुसार करसी जंगल से रिशु कश्यप के शव के अवशेष बरामद किया था। घटना के बाद आक्रोशित लोग आरोपियों के घरों को तोड़ने की मांग कर रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर आरोपितों के घर के पास अभी भी पुलिस का पहरा है। रास्ते मे दो ओर से बैरिकेडिंग की गई है।घटना के बाद नगर पंचायत ने आरोपितों के घरों का कब्जा हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। घटना के बाद प्रतापपुर तहसीलदार ने बीते आरोपितो के साथअन्य कब्जाधारियों को नोटिस दिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News