by admin on | Feb 22, 2024 06:19 AM
प्राप्त आवेदनों का तेजी से हो रहा सत्यापन
रायपुर- मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। योजना के तहत् पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने हेतु जिले में नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लिए गए हैं। आरंभ से ही इस योजना को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहीं हैं। जिले में 20 फरवरी शाम 06 बजे तक कुल 02 लाख 91 हजार आवेदन जमा किए गए हैं, जिनका तेजी सत्यापन किया जा रहा है।
महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि से अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से निश्चिंत हैं। प्रदेश की सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। महिलाओं का भी कहना है कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में सरकार इतनी अच्छी योजना संचालित कर रही है। जिसका उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए कर सकेंगीं।
इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 01-01 हजार रूपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे। इस तरह सालाना महिलाओं को बारह हजार रूपए सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। महिलाओं ने इस योजना को लागू करने के निर्णय पर खुशी जताते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News