by admin on | Feb 12, 2024 07:22 AM
जांजगीर– चांपा- भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के फॉर्म भराने में जांजगीर–चांपा जिला अव्वल नंबर पर हैं। आज जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर दौरे में इसकी जानकारी देते हुए कलेक्टर अविनाश छिकारा की जमकर तारीफ की। ज्ञातव्य है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जाजल्व्य देव महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां श्रमिक केंटीन का भी उदघाटन किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जाजल्व्य देव महोत्सव में शामिल होने जांजगीर पहुंचे थे। वे आईएएस की सर्विस के दौरान जाजंगीर जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर भी रहें हैं। अब मंत्री बन कर अब उनके पास जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री का भी प्रभार है। आज जांजगीर जिले में पहुंचने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जाजल्व्य देव महोत्सव में अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि जांजगीर से उनका दिल का रिश्ता स्थापित हो जाए है। वे जब यहां जिला पंचायत सीईओ थे तब जिला पंचायत में मेरे द्वारा लगाए गए पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। उन्हें देख कर खुशी होती है। कलेक्टर बंगले और कलेक्टर ऑफिस को देखकर पुराने दिन याद आते हैं,लगता है यही मेरा घर था। अब समय आ गया है कि जांजगीर का वृस्तित रूप से वृहद विकास किया जाए। हम बिना किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए जांजगीर का विकास करेंगे। रायपुर में कलेक्टर रहने के दौरान मैंने वहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लायब्रेरी बनाई थी। अब पूरे प्रदेश में कुल 120 लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। जिसमें जांजगीर जिले में भी लाइब्रेरी स्थापित होगी। अधोसरंचना विकास के अलावा किसानों के लिए व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जायेगा। जांजगीर के विकास के लिए मैंने बहुत कुछ सोच रखा है।
ओपी चौधरी ने कहा कि जिले का चहुंमुखी विकास विष्णुदेव साय जी के राजनैतिक नेतृत्व में और युवा कलेक्टर आकाश छिकारा जी के प्रशासनिक नेतृत्व में बहुत तेजी से होगा। ओपी ने कहा कि चार हफ्तों की हमारी सरकार है और फिर भी हमने पूरी ताकत से काम शुरू कर दिया है। महतारी वंदन योजना के लिए हमने बजट का प्रावधान किया है। सबसे खास बात यह कि इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भरवाने में जांजगीर जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है। केवल जांजगीर जिले में ही 1 लाख 20 हजार ऑनलाइन आवेदन भरे गए है। जिसके लिया कलेक्टर आकाश छिकारा बधाई के पात्र है।
ओपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जीडीपी आज पांच लाख करोड़ है। मैने वित्त मंत्री बनते ही लक्ष्य बनाया है कि अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जीडीपी दस लाख करोड़ किया जाए। जिसके लिए कई लोगों ने मुझे सलाह देते हुए कहा था कि इतनी कम समय सीमा में यह संभव नहीं है,इसे कम से कम 8 से 9 साल रखा जाना चाहिए। पर मुझे छतीसगढ़ियो के पुरुषार्थ और मेहनत पर भरोसा हैं। सभी के साथ मिलकर दुगुनी जीडीपी का लक्ष्य हम पांच सालों में ही हासिल कर लेंगे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News