by admin on | Feb 12, 2024 07:19 AM
जांजगीर-चांपा- 12 फरवरी । जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के दूसरे दिन प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णाश्री राउत ने भगवान को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य कलाकार डॉ. पूर्णाश्री द्वारा मंच पर नृत्य का ऐसा रूप दर्शकों को देखने मिला कि सभी अपनी नजरें गड़ाए हुए उनके हर मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं को कौतुहलवश निहारते रहे। अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान की धार्मिक गीत आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए।
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका अल्का चंद्राकर ने भी जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव में अपने गायन से धूम मचाई। उनके द्वारा जसगीत के साथ यहां के लोगों के होंठो में बसे ढोल बाजे रे, नगाड़ा बाजे रे…, मीठ-मीठ लागे मया के बानी……जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों को गाकर थिरकने और ताली बजाने को विवश किया। श्रीमती अलका चंद्राकार ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गीत, कर्मा, ददरिया और जस गीत से समा बांधा. श्रीमती अलका चंद्राकार के गीतों पर दर्शक अपने आप को रोक नहीं पाए और अपनी सीट से उठकर झूमते नजर आए। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News