by admin on | Jan 26, 2024 08:01 AM
अंबिकापुर-25 जनवरी 2024 । उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इस सिजन का 24 जनवारी की रात सबसे ठंड रही। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं छाीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यहां मैदानी इलाकों में जगह-जगह ओस की बूंदे जमने से बर्फ के सामान सफेद चादर बिछी नजर आई। घांस, पुआल व छोटे पौधें की पतियों पर ओस की बूंदे जमी हुई थी।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के ने बताया कि इस सप्ताह में 22 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। इस सप्ताह में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। बादलों की पर्याप्त आवाजाही रहने के कारण घने कोहरे से कई बार दृश्यता बाधित हुई और दैनिक तापमान में विचलन रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री तक गिर कर पुनः10.0 डिग्री तक चढ़ा और विक्षोभ के गुजरते ही गुरुवार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो इस सीजन का सबसे कम रहा। इससे सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं छाीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अलावा सामरीपाठ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब रहा। क्यों कि अन्य जगहों की उपेक्षा यहां ज्यादा ठंड पड़ती है। वहीं मैनपाट में जगह-जगह ओस की बूंदे जमने से बर्फ के सामान सफेद चादर बिछी नजर आई। घांस, पुआल व छोटे पौधें की पतियों पर ओस की बूंदे जमी हुई थी। वहीं मौसम वैज्ञानिक का मनना है कि अगले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उार भारत की ओर से एक नया पछुवा प्रभावी हो रहा है और इसी क्रम में दूसरा पछुआ 27 जनवरी को दस्तक देगा। अतः अगले सप्ताह में भी मौसमी उतार चढ़ाव का दौर रहने की पूरी सम्भावना है। वहीं विक्षोभ की सक्रयता खत्म होते ही एक बार फिर ताामान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
पिछले 10 वर्षों में जनवरी में
न्यूनतम तापमान की स्थिति
2014 14 जनवरी 7.0
2015 19 जनवरी 5.3
2016 23 जनवरी 3.2
2017 14 जनवरी 4.2
2018 5 जनवरी। 4.8
2019 30 जनवरी 4.9
2020 11 जनवरी 4.7
2021 16 जनवरी 6.0
2022 28 जनवरी 6.0
2023 7 जनवरी 4.6
2024 25 जनवरी 4.5
पिछले चार दिनों की
तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
25 जनवरी 22.2 4.5
24 जनवरी 20.8 10.1
23 जनवरी 25 5.8
22 जनवरी 23 5.0
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News