by admin on | Jan 25, 2024 11:09 AM
अम्बिकापुर का नवापारा बजरंग मैदान बना अयोध्या धाम
अम्बिकापुर:- 22 जनवरी को अयोध्या में हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश भर में भव्य आयोजन किए गए । इस उपलक्ष्य पर नवापारा बजरंग मैदान में “आइये मिलकर अंबिकापुर को अयोध्या बनायें” थीम के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अंबिकापुर के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त आयोजन में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईड स्क्रीन पर दिखाया गया ।
सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधि विधान से श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी के विग्रह को स्थापित कर पूजा की गई, उसके उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा एवं विजय महामंत्र का पाठ किया गया। उसके पास पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही नन्हे मुन्ने बच्चों से सजी श्रीराम दरबार की जीवंत झांकी का स्वागत किया गया और अयोध्या में हुए पूरे कार्यक्रम के एक एक क्षण को एलईड स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। श्री राम दरबार की जीवंत झांकी में 9 बच्चों को श्री राम, माँ सीता, लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,शंकर,ब्रह्मा एवं गणेश के रूप में बच्चों को बहुत ही मनमोहक रूप में सजाया गया था। इसके अतिरिक्त भी बहुत से बच्चे कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न धार्मिक स्वरूपों में सज-धज कर आये एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम की समाप्ति में अयोध्या में हो रही आरती के साथ कार्यक्रम स्थल पर भी आरती की गई एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन धार्मिक वातावरण में पूरे हर्ष उल्लास के साथ किया गया। समिति की ओर से सभी बच्चों को भेंट स्वरूप श्रीराम के चित्र के साथ उनका एक चित्र दिया गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News